विनर प्रिंस नरूला के भाई की हादसे में हुई मौत

विनर प्रिंस नरूला के भाई की हादसे में हुई मौत

नई दिल्ली    
बिग बॉस 9 के विनर प्रिंस नरूला ने अपने परिवार का एक सदस्य खो दिया है। खबरों के मुताबिक, 'कनाडा में रह रहे प्रिंस के कजिन भाई रूपेश नरूला सोमवार को एक हादसे का शिकार हो गए और उनकी मौत हो गई।'

टेलीचक्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, 'प्रिंस के कजिन टोरंटो में Scarborough स्थ‍ित ब्लर्फ्स पार्क बीच में कनाडा डे सेलिब्रेट कर रहे थे और इसी इस बीच नदी के तेज बहाव में वह बह गए। दुर्भाग्य से उन्हें तैरना नहीं आता था।'

बता दें कि रुपेश की शादी अभी तीन महीने पहले ही हुई थी। इस दुखद घटना के बाद प्रिंस और उनकी पत्नी युविका, रुपेश के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए कनाडा निकल गए हैं।

प्रिंस की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वो इन दिनों 'रोडीज रियल हीरोज' में जज की भूमिका में नजर आ रहे हैं। यहां उनके साथ नेहा धूपिया, रणविजय सिंह, रफ्तार, निखिल चिनप्पा, संदीप सिंह भी हैं। खबर ये भी है कि जल्द ही प्रिंस, युविका के साथ 'नज बलिए' के अपकमिंग सीजन में भी नजर आएंगे।

खबर ये भी है कि 'नच बलिए' की शूटिंग के दौरान इस खबर को जानने के बाद प्रिंस सेट पर ही इमोशनल हो गए थे।