बाढ़ सुरक्षा कार्य समय से पहले पूरे करने के CM मान ने दिए सख्त निर्देश
चंडीगढ़, चंडीगढ़ में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज अधिकारियों के साथ बैठक की। आगामी मानसून सीजन को ध्यान में रखते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जिला उपायुक्तों को बाढ़ सुरक्षा से जुड़े सभी कार्य समय से पहले पूरा करने के सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही पर संबंधित अधिकारी की व्यक्तिगत जिम्मेदारी तय की जाएगी।
चंडीगढ़ में आयोजित उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने नालों और बाढ़ संभावित क्षेत्रों से तुरंत गाद निकालने, प्रदूषण नियंत्रण उपायों को तेज करने और लंबित बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में राज्यसभा सांसद संत बलबीर सिंह सीचेवाल भी मौजूद रहे।
चंडीगढ़ में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज अधिकारियों के साथ बैठक की। आगामी मानसून सीजन को ध्यान में रखते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जिला उपायुक्तों को बाढ़ सुरक्षा से जुड़े सभी कार्य समय से...
चंडीगढ़ में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज अधिकारियों के साथ बैठक की। आगामी मानसून सीजन को ध्यान में रखते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जिला उपायुक्तों को बाढ़ सुरक्षा से जुड़े सभी कार्य समय से पहले पूरा करने के सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही पर संबंधित अधिकारी की व्यक्तिगत जिम्मेदारी तय की जाएगी।
चंडीगढ़ में आयोजित उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने नालों और बाढ़ संभावित क्षेत्रों से तुरंत गाद निकालने, प्रदूषण नियंत्रण उपायों को तेज करने और लंबित बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में राज्यसभा सांसद संत बलबीर सिंह सीचेवाल भी मौजूद रहे।
विस्तृत मास्टर प्लान तैयार करने पर दिया जोर
मुख्यमंत्री ने पूरे राज्य में बाढ़ सुरक्षा कार्यों के लिए एक विस्तृत मास्टर प्लान तैयार करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि नदियों और ड्रेनों की सफाई, डी-सिल्टिंग और मजबूती सिंचाई विभाग के साथ समन्वय कर नियमित रूप से की जानी चाहिए, ताकि मानसून के दौरान नुकसान से बचा जा सके।
उन्होंने बुड्ढा नाला, काला संघियां ड्रेन और अन्य प्रमुख जल निकायों की सफाई कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि कई स्थानों पर काम तेज किया गया है, लेकिन इसे समयबद्ध तरीके से पूरा करना जरूरी है। डेयरियों से नालों में गिरने वाले कचरे पर सख्ती से रोक लगाने के भी निर्देश दिए गए।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि हैबोवाल स्थित सीबीजी प्लांट को जल्द चालू किया जाए और ताजपुर में प्रस्तावित प्लांट के लिए जमीन आवंटन प्रक्रिया एक सप्ताह में पूरी की जाए। औद्योगिक अपशिष्ट के उचित प्रबंधन के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
जल प्रवाह सुधार के लिए चिट्टी वेईं और काला संघियां ड्रेन में आवश्यक मात्रा में पानी छोड़ने तथा पुलियों और बांधों की तकनीकी मजबूती सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।
bhavtarini.com@gmail.com

