जंगल में लगी आग, कई एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख

जंगल में लगी आग, कई एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख

kapil suryavanshi

सीहोर, जिले के लाड़कुई के जंगलों में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आग ने भीषण रूप लेते हुए आसपास के खेतों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे किसानों की कई एकड़ की फसल जलकर राख हो गई। फायर ब्रिगेड आग पर काबू करने की कोशिश कर रही है।

अफरातफरी मच गई

लाड़कुई के जंगलों में आग लगने से अफरातफरी मच गई है। आग लगने का कारण अज्ञात है। आग ने भीषण रूप लेते हुए आसपास के खेतों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे किसानों की कई एकड़ की फसल जलकर राख हो गई। फायर ब्रिगेड आग पर काबू करने की कोशिश कर रही है।

जानकारी के मुताबिक जिले की तहसील नसरुल्लागंज के अंतर्गत आने वाले लाड़कुई के जंगलों में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। तेज हवा के चलते आग और विकराल हो गई। आसपास के खेतों में लगी गेहूं की फसल भी आग की चपेट में आ गई। किसान जान जोखिम में डालकर फसलों को काटने लगे। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे वन विकास निगम के कर्मचारी और दमकल कर्मी आग पर काबू करने का प्रयास कर रहे हैं|