वन राज्यमंत्री ने भगवान परशुराम जयन्ती के अवसर पर आयोजित गौ सवामनी कार्यक्रम में की शिरकत

वन राज्यमंत्री ने भगवान परशुराम जयन्ती के अवसर पर आयोजित गौ सवामनी कार्यक्रम में की शिरकत

परशुराम की जयंती उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का अवसर - वन राज्यमंत्री शर्मा
जयपुर। वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने रविवार को भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर अलवर जिले में विप्र फाउंडेशन द्वारा आयोजित गौ सवामनी कार्यक्रम में शिरकत कर गौ माता को चारा खिलाकर पशु सेवा का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनकी विधिवत आरती की और प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और संपन्नता की कामना की।

वन राज्यमंत्री शर्मा ने प्रदेशवासियों को भगवान परशुराम जयन्ती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान परशुराम अन्याय और अनाचार का प्रतिरोध करते हुए जीवन में आदर्श की स्थापना के प्रेरक हैं। उन्होंने ने कहा कि हमें भगवान परशुराम की जयंती पर उनके आदर्शों, त्याग, तप, शौर्य, और धर्म रक्षा की प्रतिज्ञा को अपने जीवन में उतारने तथा अन्याय के विरुद्ध निर्भीकता से खड़े होने का संकल्प लेने का अवसर है। उन्होंने कहा कि गौ माता भारतीय संस्कृति की परिचायक होने के साथ ही सनातन संस्कृति में गौ माता का पवित्र स्थान रहा है तथा हमारे ग्रन्थों में भी गोसेवा एवं पशु सेवा को सर्वाेपरि बताया गया है। उन्होंने कहा कि गौ माता की सच्चे भाव से सेवा करने पर जीवन में विभिन्न प्रकार के कष्टों का हरण होता है।