राम मंदिर चढ़ावा चोरी: आरोपी के घर से 20 लाख नकद, 'रामराज्य कोष' लिखा संदूक और QR कोड मिला

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: आरोपी के घर से 20 लाख नकद, 'रामराज्य कोष' लिखा संदूक और QR कोड मिला

अयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बुधवार को आरोपी लवकुश मिश्रा और अनुकल्प मिश्रा के घर पुलिस ने छापेमारी की। दस्तावेजों को खंगाला और परिजनों भी पूछताछ की गई। इस बीच, 8 में से 7 आरोपियों के घर बरामदगी का ब्योरा सामने आया है। 

रिपोर्ट के मुताबिक, सबसे अधिक 20 लाख कैश जेल में बंद अविनाश शुक्ला के पास मिला है। 1121 डॉलर यानी करीब एक लाख 6 हजार रुपए और सोने-चांदी की ज्वेलरी भी बरामद हुई है। टिन्नू के पास से 1 लाख और उसके भतीजे से 2 लाख कैश मिले हैं। अविनाश के अयोध्या स्थित योग सेंटर पर 28 जून को पुलिस ने छापा मारा था। तब एक संदूक बरामद हुआ था। उस पर लाल रंग से 'रामराज्य कोषÓ लिखा था। पेटीएम का क्यूआर कोड लगा था। छापेमारी का वीडियो बुधवार सुबह सामने आया।

इस बीच, राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास महाराज की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें लखनऊ मेदांता में भर्ती कराया गया है। हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. राकेश कपूर ने बताया-महंत को 29 जून यानी सोमवार को लाया गया था। उन्हें सांस लेने में तकलीफ और यूरिन इन्फेक्शन था। 

एसआईटी को और 15 दिन दिया समय 

जांच कर रही एसआईटी को सरकार ने 15 दिन का समय और दिया है। सूत्रों के मुताबिक, चढ़ावा चोरी की जांच का दायरा बढ़ाने के लिए ईडी को भी शामिल किया जा सकता है। पुलिस ने लखनऊ में ऑफिसर्स से इसका आग्रह किया है। मंगलवार को पुलिस ने फैजाबाद जेल में बंद सभी आठों आरोपियों से पूछताछ की। सबसे लंबी पूछताछ अविनाश से हुई। दो घंटे चली पूछताछ में 5 जून को अविनाश के घर से बरामद कैश और गहनों को लेकर सवाल-जवाब किए गए। तैनात 400 निजी सुरक्षाकर्मी भी जांच के घेरे में हैं। उनकी ड्यूटी, रोस्टर, सीसीटीवी, एंट्री-एग्जिट रिकॉर्ड की पड़ताल की जा रही है। मंदिर की सुरक्षा का जिम्मा जिस निजी सुरक्षा कंपनी के पास था, वह बिहार के पूर्व सांसद की है।  ट्रस्ट इस पर हर महीने 1 करोड़ खर्च करता था। यानी निजी सुरक्षा पर सालाना 12 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे थे।

मुख्य बातें:

- आरोपी अविनाश शुक्ला के घर से 20 लाख रुपये नकद बरामद किए गए।
- इसके अलावा 1,121 अमेरिकी डॉलर (करीब 1.06 लाख रुपये) और सोने-चांदी के आभूषण भी मिले।
- अविनाश के अयोध्या स्थित योग सेंटर से एक संदूक बरामद हुआ, जिस पर लाल रंग से "रामराज्य कोष" लिखा था और उस पर पेटीएम का QR कोड भी लगा था।
- आरोपी टिन्नू के पास से 1 लाख रुपये तथा उसके भतीजे के पास से 2 लाख रुपये नकद बरामद हुए।
- पुलिस ने आरोपी लवकुश मिश्रा और अनुकल्प मिश्रा के घरों की भी तलाशी लेकर दस्तावेज खंगाले और परिजनों से पूछताछ की।

जांच का दायरा बढ़ा

- मामले की जांच कर रही एसआईटी को सरकार ने 15 दिन का अतिरिक्त समय दिया है।
- सूत्रों के अनुसार, धन शोधन के पहलू की जांच के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ED) को भी जांच में शामिल किया जा सकता है।
- फैजाबाद जेल में बंद सभी आठ आरोपियों से पूछताछ की गई, जिसमें अविनाश शुक्ला से लगभग दो घंटे तक सवाल-जवाब हुए।
- जांच एजेंसियां मंदिर में तैनात 400 निजी सुरक्षाकर्मियों की ड्यूटी, रोस्टर, सीसीटीवी फुटेज तथा एंट्री-एग्जिट रिकॉर्ड की भी जांच कर रही हैं।
- निजी सुरक्षा कंपनी पर ट्रस्ट का खर्च लगभग 1 करोड़ रुपये प्रति माह (करीब 12 करोड़ रुपये सालाना) बताया गया है।