पहली बार ससुराल पहुंचे CM भगवंत मान, पिहोवा में निजी दौरे को लेकर कड़ी सुरक्षा

पहली बार ससुराल पहुंचे CM भगवंत मान, पिहोवा में निजी दौरे को लेकर कड़ी सुरक्षा

कुरुक्षेत्र, कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा में रविवार को उस समय हलचल बढ़ गई, जब भगवंत मान अपने ससुराल पहुंचे। उनके साथ उनकी पत्नी गुरप्रीत कौर और बेटी नियामत कौर भी मौजूद रहीं। जानकारी के अनुसार, शादी के बाद यह उनका पिहोवा स्थित ससुराल का पहला दौरा है। उनके आगमन को लेकर पहले से ही पंजाब पुलिस और स्थानीय प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। सीएम के पहुंचने से पहले पूरे इलाके की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया और आसपास के क्षेत्र को पूरी तरह सुरक्षित किया गया।
बताया जा रहा है कि यह दौरा पूरी तरह पारिवारिक कार्यक्रम के तहत रखा गया है। इसी कारण कार्यक्रम स्थल के आसपास आम लोगों और बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। आयोजन को निजी रखा गया है और इसमें केवल परिवार के सदस्य ही शामिल हो रहे हैं। सीएम के इस निजी दौरे को लेकर इलाके में चर्चाएं बनी हुई हैं, जबकि प्रशासन पूरे समय सतर्क नजर आया।