भगवान परशुराम जयन्ती पर आयोजित हुई भव्य शोभायात्रा
जयपुर। पर्यावरण एवं वन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने रविवार को भगवान परशुराम जयन्ती के अवसर पर ब्राह्मण समाज अलवर द्वारा आयोजित भव्य शोभायात्रा को दिल्ली दरवाजा बाहर परशुराम भवन से ध्वज लहराकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने होप सर्कस पर महाआरती में भाग लेकर भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
वन मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि भगवान परशुराम अन्य का विरोध कर पीडितों की सहायता करने वाले है। उनके जीवन संदेश को आत्मसाध कर समाज में समता की भाव उत्पन्न किया जा सकता है। मंत्री शर्मा ने शोभायात्रा में भगवान परशुराम के वाहन के सारथी बनकर शिरकत की। इस दौरान बड़ी संख्या में विप्र बन्धु शामिल हुए। शोभायात्रा का शहर में विभिन्न समाजों द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा दिल्ली दरवाजा भवन से प्रारम्भ होकर ब्राह्मण छात्रावास में हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुई।
bhavtarini.com@gmail.com

