...और जफर शेख ने की घर वापसी, बने चैतन्यसिंह राजपूत

...और जफर शेख ने की घर वापसी, बने चैतन्यसिंह राजपूत

dharmendra yadav
मंदसौर। एक मस्लिम पुरुष जफर शेख कई वर्षों से हिंदू धर्म के त्योहार मनाते आ रहे है। घर में नवरात्रि में माताजी की स्थापना के साथ ही गणेशजी की स्थापना भी करते आ रहे थे। कई वर्ष पहले हिंदू महिला से शादी की, अंततः उस पुरुष ने मतांतरण करने का निश्चय कर लिया और शुक्रवार को विधि-विधान से सनातन धर्म अपना लिया। यह मामला मध्य प्रदेश के मंदसौर का है। 

अब उनका नया नाम चैतन्यसिंह राजपूत 
मंदसौर के पशुपतिनाथ मंदिर परिसर में घर वापसी की प्रक्रिया हुई। शुक्रवार को पशुपतिनाथ महादेव मंदिर परिसर में मुस्लिम युवक सामाजिक कार्यकर्ता शेख जफर शेख ने हिंदू धर्म ग्रहण कर लिया। मंदिर परिसर में विधि विधान से सारी क्रियाएं कर जफर शेख का मतांतरण कराया गया। अब उनका नया नाम चैतन्यसिंह राजपूत होगा।

सांसद सुधीर गुप्ता और विधायक यशपालसिंह सिसौदिया मंदिर परिसर रहे मौजूद
मुंबई से आए स्वामी पूज्य चिदंबरानंदजी सरस्वती भी इस मौके पर उपस्थित रहे। इसके अलावा सांसद सुधीर गुप्ता और विधायक यशपालसिंह सिसौदिया भी मंदिर परिसर में पहुंचे। जनप्रतिनिधियों ने इसे घर वापसी का नाम दिया है। जफर ने पहले ही एक हिंदू महिला से विवाह कर रखा है।

महामंडलेश्वर स्वामी चिदंबरानंदजी सरस्वती भी रहे मौजूद
महामंडलेश्वर स्वामी चिदंबरानंदजी सरस्वती, विधायक यशपालसिंह सिसौदिया, सांसद सुधीर गुप्ता की मौजूदगी में यह प्रक्रिया हुई है। धर्म परिवर्तन के बाद शेख जफर शेख चैतन्यसिंह राजपूत के नाम से जाने जाएंगे।