सशक्त उद्यमी-समृद्ध मध्य प्रदेश समिट भोपाल में 27 को

सशक्त उद्यमी-समृद्ध मध्य प्रदेश समिट भोपाल में 27 को

भोपाल, अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस पर 27 जून को रविन्द्र भवन में 'सशक्त उद्यमी समृद्ध मध्य प्रदेश समिटÓ का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप और मुख्य सचिव अनुराग जैन भी समिट में उपस्थित रहेंगे।
उद्योग आयुक्त दिलीप कुमार ने बुधवार को बताया कि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग द्वारा आयोजित इस समिट में मुख्यमंत्री डॉ. यादव भूमि आवंटन, भूमिपूजन, लोकार्पण तथा एमएसएमई, स्टार्टअप एवं स्वरोजगार लाभार्थियों को चेक प्रदान करेंगे। समिट में खाद्य प्रसंस्करण, वस्त्र एवं परिधान तथा अभियांत्रिकी क्षेत्रों के एमएसएमई के लिए बायर-सेलर मीट आयोजित होगी। सीएम एमएसएमई प्रदर्शनी एवं ईज़ ऑफ डूइंग क्लिनिक का उद्घाटन करेंगे। प्रदर्शनी में 50 स्टॉल होंगे, जिनमें एमएसएमई, स्टार्टअप, विभागीय स्टॉल, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म सहित अन्य संस्थानों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

प्रगति पर आधारित लघु फिल्म होगी प्रदर्शित

उद्योग आयुक्त ने बताया कि एमएसएमई, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण, कृषि एवं किसान कल्याण, ग्रामीण एवं कुटीर उद्योग, पर्यटन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, एसआरएलएम (पंचायत एवं ग्रामीण विकास) तथा आईपीआईपी विभागों की विगत ढाई वर्ष की उपलब्धियों एवं आगामी ढाई वर्ष की कार्ययोजना पर आधारित लघु वीडियो फिल्म का प्रदर्शन किया जाएगा। एमएसएमई एवं स्टार्टअप्स के समर्थन के लिए राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संगठनों के साथ एमओयू का आदान-प्रदान किया जाएगा, जिनमें आरएजेडओआरपीएवाय (आरजीपीएक्स प्रा.लि.) प्लग एंड प्ले इंडिया प्रा. लि. तथा बीआईसीसीआई (बैकवर्ड क्लासेज़ इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री) सम्मिलित है। एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप और मुख्य सचिव अनुराग जैन भी समिट को संबांधित करेंगे। उन्होंने बताया कि समिट में राज्य के उद्यमशील पारिस्थितिकी तंत्र के 2000 से अधिक प्रतिभागी, जिनमें एमएसएमई, उद्यमी, स्टार्टअप, वित्तीय संस्थान, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म एवं महिला स्व-सहायता को सशक्त मंच दिया गया है।