मलाइका के साथ शादी की खबरों पर अर्जुन कपूर ने दिया ये बयान

मलाइका के साथ शादी की खबरों पर अर्जुन कपूर ने दिया ये बयान

नई दिल्ली    
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अब अपने रिलेशन को ओपनली एक्सेप्ट कर रहे हैं। दोनों हाल ही में न्यूयॉर्क से छुट्टियां मनाकर आए हैं और इस दौरान की तस्वीरें दोनों ही सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। वैसे जबसे दोनों ओपनली एक दूसरे के साथ फोटो शेयर कर रहे हैं, तबसे ही दोनों की शादी की खबरें काफी सुर्खियों में आ गई है।

हालांकि अर्जुन ने अब इन खबरों पर चुप्पी तोड़ दी है। अर्जुन ने फिल्मफेयर को दिए इंटरव्यू में मलाइका के साथ शादी को लेकर कहा, 'फिलहाल मैं शादी नहीं कर रहा हूं। मलाइका और मैं अभी कपल होने के कंफर्ट को एंजॉय कर रहे हैं। हमें इसे अभी और सरल करने की जरूरत है। हमें शादी की प्रेशर को अपने दिमाग पर हावी नहीं होने देना है।'

अर्जुन का कहना है कि कभी-कभी आप केवल रिलेशनशिप में रहकर अपने रिलेशन को एंजॉय करते हैं। आपको रिलेशन को जीना होता है। लोगों के मुताबिक रिलेशनशिप को आगे बढ़ाने की जरूरत नहीं है। हम दोनों एक दूसरे के साथ बहुत कंफर्टेबल हैं।

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान मलाइका ने बताया कि वो अर्जुन की किस बात पर अट्रैक्ट हैं। मलाइका ने कहा, जो आपको समझता है उसके बारे में ये पता करना मुश्किल है। अर्जुन मुझे बहुत अच्छे से समझते हैं। अर्जुन मुझे हंसाते हैं और वो मुझे पूरी तरह जानते हैं, बस यही मुझे उनमें सबसे ज्यादा अट्रैक्ट करता है।