दीपिका पादुकोण ने कैटरीना कैफ के बर्थडे पर लिखा ये मैसेज

दीपिका पादुकोण ने कैटरीना कैफ के बर्थडे पर लिखा ये मैसेज

नई दिल्ली    
मंगलवार को कैटरीना कैफ का बर्थडे था। इस खास मौके पर फैन्स से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक, सभी ने उन्हें विश किया। वहीं दीपिका पादुकोण ने भी कैटरीना को विश किया और प्यारा मैसेज लिखा। दीपिका ने केक की फोटो शेयर करते हुए लिखा, हैप्पी बर्थडे कैटरीना कैफ...आपकी अच्छी सेहत और मानसिक शांति हमेशा बनी रहे।

बता दें कि हाल ही में कैटरीना ने बताया था कि वो अपने बर्थडे पर पार्टी नहीं करेंगी बल्कि घूमने जाएंगी। कैटरीना ने कहा था, 'बर्थडे जिंदगी का 1 खास दिन होता है इसलिए मैं इसे खास लोगों के बीच सेलिब्रेट करना चाहती हूं। काम से ब्रेक लेकर मैं दोस्तों और बहन के साथ छुट्टियों पर जाऊंगी।'

वैसे कैटरीना ने जो कहा था वैसा ही किया। उन्होंने बर्थडे पर अपनी एक हॉट फोटो शेयर की है जो शायद उनके वेकेशन की ही है। उनकी इस फोटो को सभी सेलेब्स ने लाइक किया है और उन्हें बर्थडे विश भी किया।

कैटरीना की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो कुछ दिनों पहले ही उनकी फिल्म भारत रिलीज हुई थी। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। इतना ही नहीं फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी कमाई की है।