भारत ने रचा इतिहास, तीन बार T20 वर्ल्ड कप जीतने वाली दुनिया की पहली टीम

भारत ने रचा इतिहास, तीन बार T20 वर्ल्ड कप जीतने वाली दुनिया की पहली टीम

अहमदाबाद। भारत के नौजवानों ने वो कर दिखाया, जो दुनिया की कोई भी टीम आज तक नहीं कर पाई। भारतीय टीम के जांबाज शेरों की बदौलत भारतीय टीम तीसरी बार टी-20 चैंपियन बनने वाली दुनिया की पहली टीम बन चुकी है। न्यूजीलैंड को 2026 टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में हराते ही भारत टाइटल डिफेंड करने वाली भी पहली टीम बन गई। अब सूर्यकुमार यादव का नाम महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा जैसे वर्ल्ड चैंपियन कप्तानों के साथ लिया जाएगा।

लगातार दूसरा और कुल तीसरा वर्ल्ड कप जीतने वाली भारत पहली टीम

इसी के साथ टीम इंडिया ने इतिहास भी रच दिया। भारत ने न सिर्फ फाइनल में न्यूजीलैंड को रौंदा बल्कि कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए। आज से पहले किसी टीम ने लगातार दो ट्रॉफी नहीं जीती थी। यानी भारत अपना टाइटल डिफेंड करने वाली दुनिया की पहली टीम बन चुकी है। इतना ही नहीं अपने घर पर भी किसी टीम ने वर्ल्ड कप नहीं जीता था। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम ने वो कमाल भी कर दिया। अब भारत सबसे ज्यादा तीन बार टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम बन चुकी है। इसके बाद वेस्टइंडीज ने दो बार खिताब अपने नाम किया है।