जब अपने ही गीतों पर थिरकीं करिश्मा
डांस इंडिया डांसके मंच पर आग लगा रही हैं करिश्मा कपूर। जब करिश्मा अपनी ही गीतों पर थिरकती हैं तो पूरा स्टेज झूम उठता है।
इस सप्ताह करिश्मा कपूर और करण वाही फिल्म 'अंदाज अपना अपना' के रोमांटिक गीत 'ये रात और ये दूरियां...' पर थिरकते नजर आएंगे। जो दोनों इस गाने पर थिरकेंगे तो शक्ति कपूर भी मंच से साथ देते नजर आएंगे।
वहीं करिश्मा बोस्को को बताती हैं कि मुझे आपके साथ काम न करने का दुख है। यह एपिसोड निश्चित रूप से बड़ा होने वाला है, क्योंकि करिश्मा अपनी पसंदीदा गीतों पर डांस करती नजर आएंगी।
अंदाज अपना-अपना एक कॉमिडी फिल्म है। यह फिल्म 1994 में आई थी। इसमें करिश्मा के अलावा आमिर खान, सलमान खान और रवीना टंडन ने काम किया है। शक्ति कपूर भी इस फिल्म का हिस्सा थे। उन्होंने विलेन गोगो का रोल निभाया था।
bhavtarini.com@gmail.com 
