गूगल ने अपने क्रोम वेब ब्राउजर को इस्तेमाल कर रहे यूजर्स को किया अलर्ट

गूगल ने अपने क्रोम वेब ब्राउजर को इस्तेमाल कर रहे यूजर्स को किया अलर्ट

इंटरनेट सर्च दिग्गज Google ने क्रोम वेब ब्राउजर इस्तेमाल करने वालों के लिए सिक्यॉरिटी वार्निंग जारी की है। कंपनी ने एक क्रोम अपडेट भी जारी किया है। कंपनी ने कहा है कि इस अपडेट में सिक्यॉरिटी को फिक्स किया गया है।
गूगल क्रोम ब्राउजर वर्जन 81.0.4044.113 को विंडोज, मैक और लिनक्स के लिए रोलआउट किया जा रहा है। नया अपडेट सिक्यॉरिटी फिक्स और रिवॉड्स के साथ आया है। यह किसी नोट के पार्ट की तरह है, हालांकि कंपनी ने अभी इस बारे में ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है। गूगल ने एक छोटे से नोट में कहा, 'बग डीटेल्स और लिंक को तब तक नहीं बताया जा सकता जब तक कि अधिकतर यूजर्स को सिक्यॉरिटी फिक्स अपडेट ना मिल जाएं। अगर किसी थर्ड पार्टी लाइब्रेरी में बग मौजूद रहता है तो भी प्रतिबंध बरकरार रहेंगे।'


गूगल ने ब्लॉग पोस्ट में बताया कि नए अपडेट को आने वाले दिनों या कुछ हफ्तों के अंदर रोलआउट कर दिया जाएगा। क्रोम यूजर्स ब्राउजर में सबसे ऊपर दांयें कोने में दिए तीन वर्टिकल डॉट्स पर क्लिक कर अपना वर्जन चेक कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें Help >> About में जाना होगा। याद दिला दें कि गूगल ने इसी महीने क्रोम 81 वर्जन जारी किया था जिससे इसमें ‘Tab Groups’ फीचर आ गया था। जैसा कि नाम से जाहिर होता है इस फीचर से एक साथ टैब्स को क्लब किया जा सकता है। इसके लिए यूजर्स को किसी टैब पर डबल टैप या राइट क्लिक कर add to new group >> drag tabs into that group सिलेक्ट करना होगा।


बता दें कि इन अपडेट के साथ यूजर्स किसी ग्रुप के हेडर, ग्रुप नाम आदि कस्टमाइज कर सकते हैं। यूजर अपनी सुविधा के हिसाब से दो ग्रुप को मर्ज या अनग्रुप कर सकते हैं। इसी महीने गूगल ने कोरोना वायरस (COVID-19) महामारी के चलते SameSite कुकी चेंजेज को अस्थाई तौर पर वापस ले लिया था।