ऑटो सेक्टर पर कोरोना का कहर, मार्च में रिकॉर्ड 51% गाड़ियां कम बिकीं

ऑटो सेक्टर पर कोरोना का कहर, मार्च में रिकॉर्ड 51% गाड़ियां कम बिकीं

 
नई दिल्ली 

कोरोना वायरस की वजह से देश की ऑटो इंडस्ट्री बुरी तरह लड़खड़ा गई है. दरअसल, वाहन विनिर्माताओं के संगठन सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चर्स (सियाम) ने मार्च महीने में यात्री वाहनों की बिक्री के आंकड़े जारी किए हैं. इन आंकड़ों से पता चलता है कि बीते महीने में यात्री वाहनों की बिक्री 51 प्रतिशत गिर गई. बता दें कि मार्च महीने के आखिरी हफ्ते में देशभर में लॉकडाउन लागू कर दिया गया था.

क्या कहते हैं आंकड़े

सियाम के मुताबिक मार्च में यात्री वाहनों की बिक्री 1,43,014 वाहन रही. यह पिछले साल मार्च के 2,91,861 वाहनों की बिक्री के मुकाबले 51 प्रतिशत कम है. वहीं कॉमर्शियल वाहनों की बिक्री मार्च में 88.95 प्रतिशत घटकर 13,027 वाहन रही जो इससे पिछले साल मार्च में 1,09,022 वाहन थी.