Virat Kohli और अनुष्का शर्मा की ये फोटो हो रही है वायरल
नई दिल्ली
आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 का पहला सेमीफाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है।
इसी बीच भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और पत्नी अनुष्का शर्मा की एक नई फोटो सामने आई है। जो कि सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। दरअसल, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को यूके में स्पॉट किया गया। फोटो में दोनों ही बेहद खुश नजर आ रहे हैं।
बताते चलें कि इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच आज सेमीफाइनल मैच हो रहा है। इसके चलते बॉलीवुड स्टार्स इंडिया को अपने ही अंदाज में सपोर्ट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर तस्वीरें और स्पेशल मैसेज लिखकर उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसमें वरुण धवन और करण वाही शामिल हैं।
आपको बता दें कि टीम इंडिया मौजूदा विश्व कप में इस मैदान पर इससे पहले दो मैच खेल चुकी है और दोनों में जीत दर्ज की है। भारत ने इस मैदान पर पाकिस्तान और वेस्टइंडीज को हराया है। इस मैदान पर हुए पिछले पांच मैचों में उस टीम ने जीत दर्ज की है, जिसने पहले बल्लेबाजी की है।
bhavtarini.com@gmail.com 
