'Kabir Singh' के नए पोस्टर में इस तरह नजर आ रहे शाहिद और कियारा

'Kabir Singh' के नए पोस्टर में इस तरह नजर आ रहे शाहिद और कियारा

शाहिद कपूर और कियारा अडवाणी की आने वाली फिल्म 'कबीर सिंह' का निर्माताओं ने एक और पोस्टर जारी किया है। इस पोस्टर में शाहिद कपूर और कियारा अडवाणी लिपलॉक करते हुए नजर आ रहे हैं।

शहिद कपूर ने अपने टि्वटर हैंडल से इस पोस्टर को शेयर किया है। जब से फिल्म का ट्रेलर आया है लोग फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लोग इस फिल्म में शाहिद कपूर और कियारा अडवाणी की केमिस्ट्री देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।

फिल्म की कहानी के बारे में बात करें तो शाहिद कपूर फिल्म में एक ऐसे प्रेमी का किरदार निभा रहे हैं जो खुद को बर्बाद करने पर लगा हुआ है।

बता दें, कबीर सिंह तेलुगू हिट फिल्‍म 'अर्जुन रेड्डी' का रीमेक है। फिल्‍म में शाहिद लीड रोल में हैं। यह फिल्‍म 21 जून 2019 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म का डायरेक्शन संदीप वंगा ने किया है।