आज फिर गिरा सोने चांदी का भाव, जानें क्या है ताजा रेट

आज फिर गिरा सोने चांदी का भाव, जानें क्या है ताजा रेट

नई दिल्ली। त्योहारों के बाद लगातार सोने-चांदी के भाव में गिरावट आ रही है। आज भी दोनों धातुओं की मूल्य में गिरावट रहीं।

ग्लोबल मार्केट में डालर मजबूत

कई हफ्तों की तेजी के बाद 24 अक्टूबर 2025 को सोना और चांदी दोनों ही मेटल्स ने ब्रेक लिया है। ग्लोबल मार्केट में डॉलर मजबूत हुआ है, जिससे कीमतों पर असर पड़ा है। वहीं, निवेशकों ने दिवाली की रिकॉर्ड तेजी के बाद मुनाफा वसूली शुरू कर दी है।

सोना 1862 और चांदी में 2767 की गिरावट

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर दिसंबर डिलीवरी वाला सोना 1.22 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड कर रहा था, जो लगभग 1.5% यानी 1862 रुपये की गिरावट है। वहीं, चांदी की कीमत 1.45 लाख रुपये प्रति किलो रही, जिसमें 2767 रुपये ( 1.86% ) की गिरावट दर्ज की गई।

देश के अलग-अलग शहरों में आज सोने का रेट 

दिल्ली में सोना आज 1,24,090 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई में सोने का दाम 1,24,310 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
कोलकाता में सोने की कीमत 1,24,140 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
बेंगलुरु में सोने का रेट  1,24,410 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
चेन्नई में सोना सबसे महंगा  1,24,670 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

ग्लोबल लेवल पर सोने की कीमतों में लगभग 0.2% की गिरावट आई और यह $4,118.68 प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा था, जबकि चांदी 0.6% गिरकर $48.62 प्रति औंस पर पहुंच गई।

IBJA पर सोना-चांदी में बड़ी गिरावट

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन पर आज यानी 24 अक्टूबर को सोने के दाम- 1,1,518 रुपए  प्रति 10 ग्राम रही, जो पिछले दिन के मुकाबले 2309 रुपए कम है। गुरुवार यानी 23 अक्टूबर को यह कीमत 1,2,827 रुपए थी। वहीं चांदी में 4167 रुपए प्रति किलोग्राम की गिरावट दर्ज हुई। शुक्रवार को चांदी की कीमत 1,47,7033 रुपए रही, जो गुरुवार को 1,51,200 रुपए प्रति किलोग्राम थी।

सोने के भव में गिरावट का कारण

दिवाली की मजबूती के बाद अब निवेशक मुनाफा वसूली कर रहे हैं। साथ ही अमेरिका के महंगाई डेटा का असर भी मार्केट पर दिख रहा है। डॉलर के मजबूत होने से गोल्ड की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में दबाव बना हुआ है।

अभी भी पिछले साल के मुकाबले ज्यादा रेट

पिछले लगभग दो महीने तक लगातार तेजी देखने के बाद यह पहली बार है जब गोल्ड-सिल्वर दोनों में ठहराव नजर आया है। हालांकि, गोल्ड अब भी साल दर साल करीब 50% तक महंगा बना हुआ है।

सोच समझ के निवेश में फायदा

अगर आप गोल्ड में निवेश करने की सोच रहे हैं तो फिलहाल थोड़ा रुकना समझदारी हो सकती है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह गिरावट शॉर्ट टर्म है और लॉन्ग टर्म में गोल्ड अभी भी सेफ इन्वेस्टमेंट ऑप्शन बना रहेगा। जो लोग शादी या फेस्टिव सीजन में गोल्ड खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, उनके लिए यह हल्की गिरावट बेहतर खरीदारी का मौका हो सकती है।