iPhone SE 2020 भारत में ₹42500 का, जानें बाकी देशों में क्या है कीमत
नई दिल्ली
Apple का सबसे सस्ता फोन iPhone SE 2020 15 अप्रैल को लॉन्च हो चुका है। 4.7 इंच की स्क्रीन के साथ आने वाला नया आईफोन SE दूसरे आईफोन्स जैसे iPhone XR और iPhone 11 से साइज में छोटा है। दिखने में यह फोन काफी हद तक iPhone 8 जैसा लगता है। फोन की कीमत की बात करें तो यह अमेरिका में 399 डॉलर (करीब 30,500 रुपये) की शुरुआती कीमत के साथ आता है। फोन को दुनिया के कई देशों में लॉन्च किया गया है। हर जगह इसकी कीमत में फर्क है।
भारत में आईफोन SE के 64जीबी वाले वेरियंट की कीमत 42,500 रुपये है। यह अमेरिकी कीमत से 157 डॉलर (करीब 12,000 रुपये) ज्यादा है। भारत में महंगी कीमत की वजह स्मार्टफोन्स पर लगने वाली जीएसटी है। अमेरिका और जापान आईफोन खरीदना सबसे सस्ता है। जापान में आईफोन SE 2020 के बेस वेरियंट की कीमत 415 डॉलर (करीब 31,700 रुपये) है। जापान और अमेरिका की कीमत में लोकल टैक्स को शामिल नहीं किया गया है।
यहां हम आपको बता रहे हैं कि दुनिया के कुछ अलग-अलग देशों में iPhone SE 2020 की क्या कीमत है।
देश भारतीय रुपये में कितनी है कीमत US डॉलर
भारत 42,500 रुपये 556 डॉलर
अमेरिका 39,531 रुपये 399 डॉलर
यूएई 35, 352 रुपये 462 डॉलर
जापान 37,755 रुपये 415 डॉलर
यूके 39,866 रुपये 521 डॉलर
हॉन्ग कॉन्ग 35,515 रुपये 438 डॉलर
चीन 35,700 रुपये 466 डॉलर
इटली 41,369 रुपये 540 डॉलर
स्पेन 40,526 रुपये 529 डॉलर
सिंगापुर 34,857 रुपये 455 डॉलर
ऑस्ट्रेलिया 36,236 रुपये 473 डॉलर
* सभी कीमतें यूएस डॉलर के हिसाब से भारतीय रुपये में हैं
महंगा लग सकता है आईफोन SE 2020
कुछ यूजर्स को नए आईफोन की कीमत ज्यादा लग सकती है, लेकिन जिन यूजर्स को आईफोन रखने का शौक है, उनके लिए यह कीमत बाकी आईफोन्स की तुलना में कम है। ज्यादातर यूजर ऐसे हैं, जिन्हें टच आईडी और सिंगल रियर कैमरा से कोई खास फर्क नहीं पड़ता। आईफोन SE 2020 लेटेस्ट A13 बायॉनिक चिपसेट के साथ आता है। यह वही प्रोसेसर है जो iPhone 11 सीरीज में दिया गया है। ऐसे में यूजर्स को सस्ते दाम में लेटेस्ट प्रोसेसर मिल रहा है। इतना ही नहीं, सस्ते आईफोन में वायरलेस चार्जिंग, 4K विडियो रिकॉर्डिंग, IP 67 डस्ट और वॉटर रजिस्टेंस के साथ ग्लास और ऐल्युमिनियम डिजाइन दिया गया है।
bhavtarini.com@gmail.com 
