मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय खेलों में प्रदेश की उपलब्धियों को सराहा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय खेलों में प्रदेश की उपलब्धियों को सराहा

भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खेल क्षेत्र में मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों को मिली उपलब्धियों की सराहना की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश ने उत्तराखंड में संपन्न हुए राष्ट्रीय खेलों में कुल 82 पदक जीतकर देश में चौथा स्थान हासिल किया है। यह सरकार के योजनाबद्ध प्रयासों का ही परिणाम हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में खेलों को प्रोत्साहन देते हुए मध्यप्रदेश खेलों में सिरमौर बनने की दिशा में बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए अधोसंरचना, प्रशिक्षण और अभ्यास के क्षेत्र में कई नवाचार किए गए हैं। राष्ट्रीय खेलों में प्रदेश को मिली उपलब्धि खिलाड़ियों, कोच और अन्य स्टाफ की प्रतिबद्धता का परिणाम है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी खिलाड़ियों और टीम स्टाफ को बधाई देते हुए कहा कि राज्य सकार खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए प्रतिबद्ध है।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप  यूटयूब चैनल  से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट, देखें-  मप्र समाचार, छत्तीसगढ समाचार, उडीसा समाचार, राजस्थान समाचार, पंजाब समाचार, उप्र समाचार, खेल समाचार, धर्म समाचार, कैरियर समाचार, बिजनेस समाचार