एग्जिट पोल के बाद मां पीताम्बरा की शरण में पहुंचे शिवराज सिंह चौहान

भोपाल
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को सुबह दतिया पहुंचे। उन्होंने मां पीताम्बरा पीठ में पूजा अर्चना की। उनके साथ पत्नी साधना सिंह और पुत्र कार्तिकेय सिंह चौहान भी थे। शिवराज सिंह चौहान ने करीब आधे घंटे तक मां की आराधना की।
शिवराज सिंह चौहान सत्ता की देवी माने जाने वाली मां पीताम्बरा पीठ के दर्शन करने पहुंचे। उन्होंने करीब आधा घंटे तक माता की आराधना की और काफी देर तक जब भी किया। दतिया की पीताम्बरा पीठ को सत्ता की देवी माना जाता है। मान्यता है कि यहां जप करने वाले को माता सत्ता पर काबिज करता है। इससे पहले भी कई दिग्गजों ने मां की आराधना की। मतदान से पहले और मतदान के बाद शिवराज सरकार के कई मंत्री और विधायकों ने भी पीताम्बरा पीठ में पूजा की।
नलखेड़ा में अनुष्ठान
इसके अलावा आगर मालवा के नलखेड़ा स्थित पीताम्बरा पीठ में भी तंत्र-मंत्र से माता को खुश करने के लिए कई दिग्गज नेता पहुंच रहे हैं। यहां भी देश की जानी-मानी हस्तियां अनुष्ठान करने आ चुकी हैं।