टॉप-10 कंपनियों में 6 का मार्केट कैप ₹88,678 करोड़ बढ़ा, ICICI बैंक रहा सबसे बड़ा गेनर

टॉप-10 कंपनियों में 6 का मार्केट कैप ₹88,678 करोड़ बढ़ा, ICICI बैंक रहा सबसे बड़ा गेनर

मुंबई। पिछले कारोबारी हफ्ते में देश की टॉप-10 सबसे वैल्यूएबल कंपनियों में से 6 का कुल मार्केट वैल्यूएशन 88,678.1 करोड़ बढ़ गया है। इसमें आईसीआईसीआई बैंक टॉप गेनर रहा। बैंक की वैल्युएशन 29,588.75 करोड़ से 9.95 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गई। एनएचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज फाइनेंस, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया  और लार्सन एंड टुब्रो का मार्केट कैप भी बढ़ा है। वहीं बाजार की इस तेजी के बीच टॉप-10 सबसे वैल्यूएबल कंपनियों में से 4 की वैल्यू बीते हफ्ते घटी है। जिसमें भारती एयरटेल, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया और हिंदुस्तान यूनिलीवर के नाम शामिल हैं। मार्केट कैप के हिसाब से रिलायंस इंडस्ट्रीज देश की सबसे मूल्यवान कंपनी के रूप में पहले नंबर पर बनी हुई है। 
इसके बाद दूसरे स्थान पर एचडीएफसी बैंक, तीसरे पर भारती एयरटेल, चौथे पर आईसीआईसीआई बैंक और पांचवें पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया है। इस लिस्ट में छठे स्थान पर टीसीएस, सातवें पर बजाज फाइनेंस, आठवें पर लार्सन एंड टुब्रो, नौवें पर एलआईसी और दसवें स्थान पर हिंदुस्तान यूनिलीवर मौजूद है। पिछले हफ्ते शेयर बाजार में छुट्टियों की वजह से कम दिन कामकाज हुआ। इसके बावजूद बीते हफ्ते सेंसेक्स 297 अंक चढ़ा था। वहीं गुरुवार 25 जून को सेंसेक्स अपने डे हाई से 703 अंक टूट गया, वहीं निफ्टी भी 24,100 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे फिसल गया। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 109 अंक (0.14 फीसदी) की बढ़त के साथ 77,100 पर और निफ्टी 34 अंक (0.14 फीसदी) बढ़कर 24,056 पर बंद हुआ था।

मार्केट कैप के आधार पर टॉप-10 कंपनियां

  1. Reliance Industries
  2. HDFC Bank
  3. Bharti Airtel
  4. ICICI Bank
  5. State Bank of India
  6. Tata Consultancy Services
  7. Bajaj Finance
  8. Larsen & Toubro
  9. Life Insurance Corporation of India
  10. Hindustan Unilever