सैमसंग अगले साल की शुरुआत में लॉन्च कर सकती है बजट 5जी स्मार्टफोन
पिछले महीने के आखिर में एक रिपोर्ट आई थी कि सैमसंग एक नए 5G स्मार्टफोन पर काम कर रही है। Sammobile की रिपोर्ट में दावा किया गया था कि Samsung Galaxy A42 5G को अगली साल लॉन्च किया जाएगा। अब, 91mobiles ने गैलेक्सी ए42 5G को चाइना की 3सी वेबसाइट पर स्पॉट किया है।
गौर करने वाली बात है कि लिस्टिंग से आने वाले सैमसंग ए-सीरीज स्मार्टफोन में 4860mAh बैटरी होने का पता चला है। यानी फोन में टिपिकल बैटरी कैपिसिटी 5000mAh दी जा सकी है। सैमसंग अपनी एम-सीरीज में 6000mAh बैटरी दे रही है, इस लिहाज से गैलेक्सी ए42 में 5000mAh बैटरी का मिलना निराशाजनक है। हालांकि, दक्षिण कोरियाई कंपनी का यह पहला बजट 5G हैंडसेट हो सकता है।
3C लिस्टिंग से आने वाले मिड-रेंज 5जी हैंडसेट के बारे में बहुत ज्यादा खुलासा नहीं हुआ है। Sammobile की रिपोर्ट में पता चला था कि सैमसंग गैलेक्सी ए42 5जी में 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज होगी। यह फोन वाइट, ग्रे और ब्लैक कलर में आएगा। हैंडसेट गैलेक्सी ए41 का अपग्रेडेड वेरियंट होगा और 2021 तक जिन देशों में 5जी सर्विसेज नहीं होंगी, वहां 4जी वर्ज़न लॉन्च होगा।
इसके अलावा, सैमसंग द्वारा भारत में 30 जुलाई को गैलेक्सी एम31एस स्मार्टफोन लॉन्च किया जाएगा। सैमसंग गैलेक्सी एम31एस के कई फीचर्स का पहले ही पता चल चुका है। हैंडसेट के लिए ऐमजॉन इंडिया पर माइक्रोसाइट बना दी गई है। इस माइक्रोसाइट से खुलासा हुआ है कि फोन में एसएमोलेड फुलएचडी+ डिस्प्ले होगी जो इनफिनिटी-ओ डिजाइन से लेस होगी। फोन में 25वाट फास्ट चार्जिंग के साथ 6000mAh बैटरी मिलेगी।
लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी एम31एस में 6.5 इंच सुपर एमोलेड इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले होगी। हैंडसेट में एक्सीनॉस 9611 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम व 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज और 8 जीबी रैम व 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज जैसे फीचर्स होंगे। फोन की स्टोरेज माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। स्मार्टफोन में अपर्चर एफ/1.8 के साथ 64 मेगापिक्सल प्राइमरी, अपर्चर एफ/2.2 के साथ 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड-ऐंगल, अपर्चर एफ/2.4 के साथ 5 मेगापिक्सल व अपर्चर एफ/2.4 के साथ 5 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस दिए जा सकते हैं।
bhavtarini.com@gmail.com 
