शाओमी 19 मई को अपना नया ओएस MIUI 12 कर सकती है लॉन्च

शाओमी 19 मई को अपना नया ओएस MIUI 12 कर सकती है लॉन्च


शाओमी ने चीन में अपने नए ऐंड्रॉयड स्किन MIUI 12 की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही कंपनी ने यह भी बता दिया है कि चीन में किन शाओमी स्मार्टफोन्स को यह अपडेट मिलने वाला है। अब शाओमी MIUI 12 को दुनियाभर में लॉन्च करने को तैयार है। रिपोर्ट्स की मानें तो शाओमी इस ऐंड्रॉयड स्किन को 19 मई को लॉन्च कर सकती है।

ट्वीट में था सवाल
MIUI के ऑफिशल ट्विटर हैंडल से हाल में किए गए ट्वीट्स से अंदाजा लगाया जा रहा है कि शाओमी ने इसके ग्लोबल लॉन्च को टीज करना शुरू कर दिया है। शाओमी ने इससे जुड़े दो नए ट्वीट किए हैं और ये दोनों ट्वीट में एक सवाल पूछा गया है। दो दिन पहले किए गए पहले ट्वीट में कंपनी ने कुछ नंबर्स के साथ एक '?' लगाया था। यहां यह नंबर 12 है। इसी के आधार पर माना जा रहा है कि यह MIUI 12 की तरफ इशारा करता है। ट्वीट में #MIUI भी देखा जा सकता है।


जवाब में छिपा है लॉन्च डेट
दूसरे ट्वीट की बात करें तो इसमें भी यूजर्स से गणित का एक सवाल पूछा गया है। शाओमी ने ट्वीट में कहा कि इस सवाल के जवाब में एक बेहद जरूरी संदेश छिपा है। इसके साथ ही शाओमी ने कहा कि इस सवाल का जवाब मिलने पर तारीख को जरूर याद रखें क्योंकि इस दिन कुछ खास होने वाला है। शाओमी ने ट्वीट में जो सवाल पूछा है उसका जवाब 19 है। ऐसे में माना जा रहा है कि नया MIUI 19 मई को ही आएगा।


मिलेंगे ये फीचर
शाओमी के इस लेटेस्ट कस्टम यूजर इंटरफेस में कई नए और शानदार फीचर मिलने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि इसमें सिस्टम वाइड डार्क मोड 2.0, अपडेटेड विजुअल डिजाइन, सुपर वॉलपेपर, नए ऐनिमेशन, हेल्थ ट्रैकिंग, बेहतर जेस्चर सपॉर्ट और अडवांस प्रिवेसी जैसे कई फीचर मिलेंगे।