बिहार में आंधी-बारिश से आठ डिग्री लुढ़का पारा
पटना
दो दिनों तक बिहार में आंधी-बारिश के बाद रविवार से मौसम में बदलाव के आसार हैं। शनिवार दोपहर बाद से पछुआ हवा का प्रभाव दिखने लगा है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, एक ट्रफ लाइन पश्चिम बंगाल के गंगेटिक मैदान से ओडिशा, छत्तीसगढ़ होते हुए विदर्भ तक जा रही है। साथ ही बंगाल की खाड़ी की ओर बना प्रतिचक्रवात अब कमजोर पड़ने लगा है।
इन मौसमी सिस्टम के प्रभाव से यह अनुमान किया जा रहा है कि अगले 24 घंटे में पूर्वी बिहार को छोड़कर राज्य के शेष भाग में मौसम साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान नीचे आएगा जबकि अधिकतम तापमान बढ़ेगा। सूबे के विभिन्न हिस्सों में आयी आंधी पानी से 24 घंटे में 8 डिग्री अधिकतम पारा नीचे आया है।
bhavtarini.com@gmail.com 
