'दबंग 3' में विनोद खन्ना की जगह उनके भाई निभाएंगे सलमान खान के पिता का किरदार
नई दिल्ली
सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'दबंग 3' की शूटिंग में बिजी हैं। बता दें कि इससे पहले फिल्म के दोनों पार्ट में सलमान के पिता का किरदार विनोद खन्ना ने निभाया था। वहीं कुछ समय पहले ही विनोद खन्ना का निधन हो गया था, जिसके बाद सब ये जानना चाहते थे कि अब फिल्म में सलमान के पिता का किरदार कौन निभाएगा। तो अब इसका जवाब भी सामने आ गया है।
दरअसल, सलमान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनके साथ सोनाक्षी सिन्हा और डायरेक्टर प्रभू देवा नजर आ रहे हैं। तीनों ने वीडियो में ये खुलासा किया है कि फिल्म में सलमान के पिता का रोल विनोद खन्ना के भाई प्रमोद खन्ना निभाएंगे।
वीडियो में आप देखेंगे कि प्रमोद खन्ना हूबहू विनोद खन्ना जैसे लग रहे हैं। बता दें कि हाल ही में सलमान खान ने ऑफिशियल घोषणा कर बताया था कि 'दबंग 3' अगले साल 20 दिसंबर को रिलीज होगी। फिल्म में इस बार विलेन का किरदार साउथ के सुपरस्टार सुदीप निभाते नजर आएंगे।
bhavtarini.com@gmail.com 
