घर में इस तरह बनाकर लगाएं एग हेयर मास्क
बालों की खूबसूरती और चमक बनाए रखने के लिए लड़कियां न जानें क्या-क्या नहीं करती हैं। बाल घने और मजबूत बने रहें इसके लिए उनकी देखभाल के साथ-साथ उन्हें पोषण देना भी बेहद जरूरी है। बालों से जुड़ी हर समस्या के लिए अंडा बेहद मददगार होता है। इसमें मौजूद प्रोटीन, ओमेगा 3 और मिनरल्स आदि बालों की ग्रोथ में मदद करते हैं और उन्हें मोटा व घना बनाते हैं। अगर आपको अपने बालों की थिकनेस बढ़ानी है तो हफ्ते में 1 या 2 बार अंडे का हेयर पैक जरूर लगाएं। आज हम आपको कुछ ऐसे एग हेयर पैक बनाना सिखाएंगे जिसे आप आसानी से तैयार करके लगा सकती हैं।
1. ड्राय हेयर के लिए एग हेयर मास्क
सामग्री
2 अंडे की जर्दी
1 बड़ा चम्मच जैतून का तेल
मास्क बनाने का तरीका
एक कटोरे में अंडे की जर्दी और जैतून का तेल मिलाएं।
इस पेस्ट को बालों पर अच्छी तरह से लगा कर उन्हें कवर कर लें।
इसे लगभग 20 मिनट के लिए छोड़ दें।
फिर इसे ठंडे पानी से धो लें।
इसे हफ्ते में कम से कम दो बार करें।
2. ऑयली हेयर के लिए एग हेयर मास्क
सामग्री
2 अंडे का सफेद हिस्सा
1 बड़ा चम्मच जैतून का तेल (वैकल्पिक)
बनाने का तरीका
एक कटोरे में अंडे का सफेद हिस्सा डालें।
फिर जैतून का तेल मिलाएं और बालों पर लगाएं।
इसे 20 मिनट तक लगा रहने दें और फिर ठंडे पानी से धो लें।
अपने बालों को कंडीशन करें और सुखा लें।
इसे हफ्ते में दो बार लगाएं।
3. एलोवेरा और अंडा
सामग्री
2 अंडे का सफेद भाग
2 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल
पैक बनाने का तरीका
एक कटोरे में सामग्री को मिलाएं और इसे अपने बालों पर एक घंटे के लिए लगाकर छोड़ दें।
फिर इसे ठंडे पानी से धो लें।
इसे हफ्ते में 1-2 बार लगाएं।
4. मेंहदी और अंडा
सामग्री
2 बड़ा चम्मच मेथी दाना
1 कप शुद्ध मेंहदी पाउडर
1 अंडे की जर्दी
बनाने का तरीका
मेथी के दानों को पानी में भिगोकर रात भर छोड़ दें।
सुबह इसका चिकना पेस्ट बनाने के लिए मेंहदी पाउडर में थोड़ा पानी मिलाएं।
मेथी दाने को पीसकर अंडे की जर्दी के साथ मेंहदी पाउडर में मिलाएं।
इस मिश्रण को अपने बालों और स्कैल्प पर लगा कर एक घंटे के लिए छोड़ दें।
अपने बालों को एक माइल्ड शैंपू और ठंडे पानी से धोएं।
5. नारियल तेल और अंड
सामग्री
1 अंडा
1 बड़ा चम्मच नारियल तेल
हेयर पैक बनाने का तरीका-
एक कटोरी में अंडा और नारियल का तेल मिलाएं।
इसे अच्छी तरह फेंट कर बालों पर लगाएं।
इसे लगभग 20 मिनट के लिए छोड़ दें।
अपने बालों को ठंडे पानी से धोएं। ध्यान रखें कि गर्म पानी का प्रयोग न करें क्योंकि इससे बाद में गंध से छुटकारा पाना मुश्किल हो जाएगा।
अपने बालों को कंडीशन करें और सुखाएं।
इसे हफ्ते में एक-दो बार करें।
6. केला और अंडा
सामग्री
1 केला
1 पूरा अंडा
1 चम्मच जैतून का तेल
बनाने का तरीका
केले को मैश करें और इसमें एक पूरा अंडा डालें। फिर इसमें थोड़ा जैतून का तेल मिलाएं।
इस हेयर पैक को अपने बालों और स्कैल्प पर लगाएं। इसे 15-20 मिनट तक लगा रहने दें।
अपने बालों को ठंडे पानी से धोएं।
अपने बालों को कंडीशन करें और सप्ताह में एक बार इस पैक को लगाएं।
bhavtarini.com@gmail.com 
