अवैध वसूली में थानेदार सहित 16 पुलिसकर्मी सस्पेंड, ड्राइवर सहित तीन को जेल
आरा
बिहार के भोजपुर जिले में बालू लदे वाहन चालकों से अवैध वसूली में बड़ी कार्रवाई की गयी है। एसपी के आदेश पर इस मामले में थाने के एक ड्राइवर सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वहीं एक थानेदार सहित 16 पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। दो थानदारों से शोकॉज भी किया गया है। भोजपुर एसपी हर किशोर राय ने इसकी जानकारी दी।
एसपी के अनुसार जीपीएस ट्रैकिंग के आधार पर यह कार्रवाई की गयी है। उन्होंने बताया कि चांदी थाने के चालक, संदेश के एक होमगार्ड जवान सह चालक और इमादपुर के प्राइवेट चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वहीं इमादपुर थाने के थाना इंचार्ज सहित पेट्रोलिंग पार्टी में शामिल एक जमादार व सिपाही सहित छह को सस्पेंड कर दिया गया है। चांदी और संदेश थाने के पेट्रोलिंग पार्टी के आठ पुलिस कर्मियों को सस्पेंड किया गया है। संदेश और चांदी के थानेदार से शोकॉज भी किया गया है।
bhavtarini.com@gmail.com 
