सीबीएसई ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट तैयार करने की अंतिम तिथि बढ़ाई

सीबीएसई ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट तैयार करने की अंतिम तिथि बढ़ाई

नई दिल्ली
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 12वीं के नतीजों को अंतिम रूप देने के लिए तय की गई लास्ट डेट को बढ़ा दिया है। पहले स्कूलों को 12वीं कक्षा का रिजल्ट 22 जुलाई तक तैयार करने के लिए कहा गया था लेकिन अब इसे बढ़ाकर 25 जुलाई कर दिया गया है। 

सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक डॉ संयम भारद्वाज ने कहा, 'स्कूल पूरी क्षमता के साथ रिजल्ट तैयार करने के कार्य में जुटे हुए हैं। लास्ट डेट 22 जुलाई होने के चलते शिक्षकों पर काफी दबाव है और अंतिम समय की आपाधापी में वह गलतियां कर रहे हैं और सीबीएसई को इन्हें ठीक करने का अनुरोध भेज रहे हैं। स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों के समक्ष आ रही इन समस्याओं को ध्यान में रखकर रिजल्ट तैयार करने की डेडलाइन 22 जुलाई से बढ़ाकर 25 जुलाई 2021 करने का फैसला किया है। सभी स्कूलों को निर्देशित किया जाता है कि वे इस समय-सीमा में अंकों के मॉडरेशन का कार्य पूरा कर लें। अन्यथा उन्हें छोड़कर शेष स्कूलों का परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। उनका रिजल्ट बाद में अलग से जारी किया जाएगा।'