अवधेश दुबे बने प्रदेश कांग्रेस खेल एवं खिलाड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष
विदिशा। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के खेल एवं खिलाड़ी प्रकोष्ठ में अवधेश दुबे को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस खेल एवं खिलाड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मानीन खान द्वारा नियुक्ति पत्र जारी किया गया। नियुक्ति पत्र के अनुसार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र (जीतू) पटवारी, प्रदेश महासचिव (संगठन प्रभारी) संजय कमले तथा समस्त प्रकोष्ठों के प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह चौहान की सहमति एवं अनुमोदन के बाद यह नियुक्ति की गई है। पत्र में अवधेश दुबे से अपेक्षा व्यक्त की गई है कि वे कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ संगठन को मजबूत बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे। नियुक्ति की जानकारी मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने अवधेश दुबे को बधाई दी तथा उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। अवधेश दुबे ने इस नियुक्ति पर पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।
bhavtarini.com@gmail.com

