ये रिश्ता फेम मोहिना का वेडिंग वीडियो वायरल, लंदन ठुमक दा गाने पर किया डांस

ये रिश्ता फेम मोहिना का वेडिंग वीडियो वायरल, लंदन ठुमक दा गाने पर किया डांस

 
नई दिल्ली 

ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम एक्ट्रेस मोहिना सिंह कुमारी सोमवार रात शादी के बंधन में बंध गईं. मोहिना की शादी हरिद्वार में हुई. वह मशहूर टीवी एक्ट्रेस होने के साथ साथ रियल लाइफ में रीवा की राजकुमारी हैं. इसके अलावा उनके डांसिंग के हुनर के बारे में तो हर कोई जानता ही है. अपनी शादी में भी वह म्यूजिक के बीट्स पर खुद को थिरकने से नहीं रोक पाईं. एक वीडियो में वह लंदन ठुमक दा गाने पर झूमती नजर आ रही हैं.

उनकी शादी के वीडियो इंस्टाग्राम पर खूब शेयर किए जा रहे हैं. वीडियोज में वह जयमाला की रस्म पूरी निभाती और शादी के दौरान डांस करती नजर आ रही हैं. उनके पति सुयश रावत भी उनका साथ देते दिखाई दे रहे हैं. वीडियोज में साफ देखा जा सकता है कि उनकी शादी कितने भव्य तरीके से हुई थी. जयमाला की रस्म के दौरान उनके पीछे खूबसूरत आतिशबाजी नजर आ रही है.