मैगजीन कवर शूट में बेहद खूबसूरत दिखे भाई-बहन सारा अली खान-इब्राहिम अली खान
नई दिल्ली
सारा अली खान की पहली फिल्म सुशांत सिंह राजपूत के साथ ‘केदारनाथ’ थी। इस फिल्म में अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने के बाद वे रणवीर सिंह के साथ फिल्म ‘सिंबा’ में नजर आई थीं। अब कार्तिक आर्यन के साथ अच्छी दोस्ती रखने के लिए सारा अली खान का नाम सुर्खियों में है।
हालांकि, सारा अली खान तो अपना फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू कर ही चुकी हैं लेकिन भाई इब्राहिम अली खान की भी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने की उम्मीद की जा रही है। इब्राहिम ने अभी तक इस पर कोई बयान नहीं दिया है लेकिन हां, वे बहन सारा अली खान के साथ मैगजीन कवर फोटोशूट की शुरुआत तो कर ही चुके हैं।
हाल ही में सारा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं जिसमें भाई इब्राहिम और सारा अली खान ने एक मैगजीन के लिए साथ फोटोशूट कराया है। दोनों ही हेलो मैगजीन के कवर पर नजर आने वाले हैं। इन्होंने सबसे मशहूर डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोसला के आउटफिट्स में ये फोटोशूट कराया है। दोनों ही इसमें बेहद खूबसूरत नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि इब्राहिम अली खान अपने पिता सैफ अली खान के जैसे दिखाई दे रहे हैं। दोनों ही भाई-बहन एक बेहद खास बॉन्ड शेयर करते हैं।
bhavtarini.com@gmail.com 
