माइली पति से अलगाव के बाद जानवरों को रख रहीं साथ
लॉस एंजेलिस
गायिका माइली साइरस (Miley Cyrus) अपने पति लियाम हेम्सवर्थ (Liam Hemsworth) से अलगाव के बाद कथित तौर पर उन सभी पालतू जानवरों को अपने पास रख रही हैं, जो उनके साथ रहते थे।
मिरर डॉट को डॉट यूके की रिपोर्ट के अनुसार, ‘पार्टी इन द यू.एस.ए.’ की गायिका ने पिछले साल कैलिफोर्नियाके जंगलों में आग लगने के दौरान अपने घर में भी आग लगने पर सभी 16 जानवरों को बचाने के लिए हेम्सवर्थ की प्रशंसा की थी।
हेम्सवर्थ और साइरस अपने घर में सात कुत्तों, दो घोड़ों, दो छोटे घोड़ों, तीन बिल्लियों और दो सूअरों को साथ रखा था।
दंपति के करीबी सूत्रों ने टीएमजेड डॉट कॉम को बताया कि साइरस उन सभी जानवरों को अपने पास रखेंगी।
भीतरी सूत्रों के अनुसार, हेम्सवर्थ पालतू जानवरों के लिए कोर्ट में लडऩा चाहते थे और वह कैलिफोर्निया के कानून के तहत ऐसा कर सकते थे। लेकिन, हेम्सवर्थ को फिर अहसास हुआ कि इसमें कोई प्रतियोगिता नहीं है, और इन जानवरों को सबसे पहले साइरस ने ही गोद लेकर अपने घर में जगह दी थी।
हेम्सवर्थ ने लगभग एक दशक तक डेटिंग और फिर शादी करने के आठ महीने बाद माइली से तलाक के लिए अर्जी दी।
bhavtarini.com@gmail.com 
