‘बिग बॉस 13’ के पहले प्रोमो के लिए स्टेशन मास्टर बने सलमान

‘बिग बॉस 13’ के पहले प्रोमो के लिए स्टेशन मास्टर बने सलमान

मुंबई
 विवादास्पद टेलीविजन रियालिटी शो ‘बिग बॉस’ (Bigg Boss) के 13वें सीजन का पहला प्रोमो रिलीज हो चुका है। शो के मेजबान सलमान खान (Salman Khan) का कहना है कि इस बार शो काफी ‘ट्वीस्टेड’(टेढ़ा) होने वाला है।

प्रोमो के वीडियो में सलमान स्टेशन मास्टर के अवतार में नजर आ रहे हैं और खेल के नए कांसेप्ट के बारे में बता रहे हैं।

सलमान ने खुलासा किया कि इस बार शो के सीजन में सिर्फ सेलिब्रिटी प्रतिभागी के तौर पर शामिल होंगे और उन्हें मात्र चार हफ्तों में फिनाले में जाने का एक मौक भी दिया जाएगा।

वीडियो के अंत में सुपरस्टार कहते नजर आ रहे हैं कि ‘ये सीजन है मेरा, बहुत ही टेढ़ा’।

कलर्स के ‘बिग बॉस 13’ का सेट मुंबई में बनाया जाएगा। अब तक इसकी शूटिंग लोनावला में हो रही थी।