बाल कलाकार शिवलेख सिंह की सडक़ हादसे में जान गई
रायपुर
यहां एक सडक़ हादसे में सीरियल ‘ससुराल सिमर का’ के बाल अभिनेता शिवलेख सिंह (14) की जान चली गई। यह जानकारी पुलिस ने दी।
शिवलेख और उनके अभिभावक बिलासपुर से रायपुर जा रहे थे। छत्तीसगढ़ की राजधानी के बाहरी इलाके में उनकी कार की भिड़ंत एक ट्रक से हो गई।
धर्सिवा पुलिस स्टेशन के पुलिस प्रभारी नरेंद्र बंछोर ने कहा, ‘‘यह घटना 18 जुलाई को दोपहर 2 बजे के आसपास हुई। शिवलेख की मौत मौके पर ही हो गई, जबकि उनके परिजन और नवीन नामक एक व्यक्ति घायल हो गए। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।’’
शिवलेख ने टीवी सीरियल ‘संकटमोचन हनुमान’ में भी अभिनय किया था।
bhavtarini.com@gmail.com 
