फूड फोबिया से ग्रसित लोग कुछ नया खाने से डरते हैं

फूड फोबिया से ग्रसित लोग कुछ नया खाने से डरते हैं

फोबिया कई तरह के होते हैं। जैसे, किसी को ऊंचाई से डर लगता है, किसी तो तेज स्पीड ड्राइविंग से, किसी को घर में अकेले रहने में डर लगता है तो किसी को समुद्र या नदी देखकर घबराहट होती है। इसी तरह कुछ लोगों में Food Phobia होता है। जी हां, खाने से जुड़ा फोबिया...

क्या होता है फूड फोबिया?
फूड फोबिया किसी व्यक्ति की पर्सनैलिटी का वो हिस्सा होता है, जब उसे भोजन, स्नैक्स या ड्रिंक्स से एक अजीब-सी घबराहट होती है। यह खासतौर पर खाने की उन चीजों या डिशेज के साथ होता है, जिन्हें वे पहली बार देख रहे हों और खाने की कोशिश कर रहे हों।

जैसे नए इंसान से मिलना
जिन लोगों में फूड फोबिया होता है, यह उनके लिए बिल्कुल इस तरह से होता है, जैसे कुछ लोगों को नए लोगों से मिलने में झिझक होती है। या कुछ लोग भीड़ को देखकर डर जाते हैं। इसी तरह कुछ लोग खाने-पीने की नई चीजों को देखकर झिझक और डर महसूस करते हैं। यही फूड फोबिया है।

थोड़ा मुश्किल होता है
कभी गौर करके देखिए कि हम सभी लोग और खुद आप भी खाने-पीने की चीजों को किस तरह सिलेक्ट करते हैं, अपने मूड के अनुसार। बस हमारे बीच ही कुछ ऐसे लोग होते हैं, जिनके साथ यह केवल बदलते मौसम और मूड की वजह से ही नहीं होता बल्कि मनोवैज्ञानिक रूप से होता है।

देखकर होते हैं इंस्पायर
फूड फोबिया के शिकार लोग अपने फैमिली मेंबर्स और फ्रेंड्स को जब कुछ अलग और नया खाते देखते हैं तो उस नए फूड ट्राई करने के लिए बहुत हिम्मत जुटाते हैं। लेकिन ये खुद किसी नई डिश को सबसे पहले ट्राई करने से घबराते हैं। यह सामान्य दिक्कत है, इससे घबराने की जरूरत नहीं है।

क्या होती है दिक्कत?
एक तरफ जहां फूड फोबिया के शिकार लोग नई चीजों को खाने से घबराते हैं, वहीं कई बार ये कुछ खास चीजों को लेकर सिलेक्टिव हो जाते हैं। यानी कुछ गिनती के फूड्स को सिलेक्ट कर लेते हैं और उनके अलावा कुछ और खाना पसंद नहीं करते हैं। इस स्थिति में इनके अंदर पोषक तत्वों की कमी हो जाती है।

इसलिए कराना चाहिए ट्रीटमेंट
जब कोई व्यक्ति लंबे समय तक केवल गिनती की चीजें खाता रहता है तो उसके शरीर में उन विटमिन्स और न्यूट्रिऐंट्स की कमी हो जाती है, जो उसे उसके द्वारा खाए जा रहे भोजन से नहीं मिल रहे होते हैं। ऐसे में फूड फोबिया के शिकार लोगों को दूसरी शारीरिक और मानसिक बीमारियां घेर सकती हैं। इससे बचने के लिए जरूरी होता है कि इनका इलाज कराया जाए।

आसान है समाधान
फूड फोबिया से छुटकारा पाना बहुत आसान है। गिनती की कुछ मेडिसिन और जरूरी पड़ने पर काउंसलिंग के जरिए इस फोबिया से निजात पाई जा सकता है। इसके लिए आपको किसी सायकाइट्रिस्ट से मिलने की जरूरत है। ध्यान रखें अगर इस फोबिया को लंबे समय तक बच्चे या परिवार के दूसरे सदस्य की आदत समझकर अनदेखा किया जाए तो यह डायबीटीज जैसी गंभीर बीमारियों की वजह भी बन सकता है।

मेडिकल नेम और स्टडीज
फूड फोबिया को नियोफोबिया (Neophobia)नाम से भी जाना जाता है। इस विषय पर अलग-अलग हेल्थ जर्नल में पब्लिश हुई स्टडीज में माना गया है कि नियोफोबिया व्यक्ति की भूख को प्रभावित करता है, जो आगे चलकर उसके मेटबॉलिज़म को डिस्टर्ब करती है। लंबे समय तक यह स्थिति रहने पर व्यक्ति को कुपोषण और शुगर जैसी बीमारियां घेर सकती हैं।