फिल्‍म '83' की कास्‍ट के साथ धर्मशाला पहुंचे रणवीर सिंह

फिल्‍म '83' की कास्‍ट के साथ धर्मशाला पहुंचे रणवीर सिंह

फिल्‍म इंडस्‍ट्री में काफी कम समय में अपनी शानदार ऐक्टिंग से सभी को दीवाना बना चुके ऐक्‍टर रणवीर सिंह जल्‍दी ही फिल्‍म '83' में नजर आएंगे। इस फिल्‍म में वह पूर्व क्रिकेटर कपिल देव की भूमिका निभा रहे हैं। उनके फैंस को भी इस फिल्‍म का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है। हाल ही में जब वह इस फिल्‍म की कास्‍ट के साथ धर्मशाला पहुंचे तो वहां से उन्‍होंने अपनी कुछ तस्‍वीरें शेयर कीं। इसके बाद तो उनकी फोटोज पर ढेरो लाइक्‍स और कॉमेंन्‍ट्स आए।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रणवीर सिंह की फिल्‍म '83'की शूटिंग 15मई से शुरू होगी। इसके अलावा कहा जा रहा है कि फिल्‍म की सीन्‍स लंदन और स्‍कॉटलैंड में शूट किए जाएंगे। ऐसे में जब फिल्‍म की कास्‍ट के साथ रणवीर सिंह धर्मशाला पहुंचे तो वहां जमकर मस्‍ती की। इसके बाद उन्‍होंने इसकी तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर कीं।


बता दें कि यह फिल्म क्रिकेटर कपिल देव की बायॉपिक है और यह 1983 में भारतीय क्रिकेट टीम के वर्ल्ड कप जीतने पर आधारित है। इस फिल्म को कबीर खान बना रहे हैं। इसे हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु में भी बनाया जाएगा। रणवीर सिंह के अलावा आर बद्री, चिराग पाटिल, हैरी संधू, पंकज त्रिपाटी, एमी विर्क, ताहिर भसीन और साहिल खट्टर सहित अन्‍य नजर आएंगे।


रणवीर सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह करण जौहर की फिल्‍म 'तख्‍त' में नजर आएंगे। इसमें उनके अलावा करीना कपूर खान, आलिया भट्ट, विक्‍की कौशल, अनिल कपूर, जाह्नवी कपूर, और भूमि पेडनेकर सहित अन्‍य कलाकार शामिल हैं।