फुटबॉल वल्र्डकप के अंतिम-16 में अर्जेंटीना, केप वर्डो को हराया
नई दिल्ली, डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना फुटबॉल वल्र्ड कप के प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। उसने शनिवार सुबह खेले गए मुकाबले में केप वर्डे को 3-2 से हराया। अब मंगलवार को उसका मुकाबला इजिप्ट से होगा। इजिप्ट ने ऑस्ट्रेलिया को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराकर बाहर किया। एक अन्य मैच में कोलंबिया ने घाना को 1-0 से हराया। मियामी स्टेडियम में अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी ने 29वें मिनट में गोल दागा और अपनी टीम को 1-0 से आगे कर दिया। हाफ टाइम के बाद डर्लो डुआर्टे ने 59वें मिनट में गोल स्कोर करके केप वर्डे को बराबरी पर ला दिया। फिर एमिलियानो मार्टिनेज ने इंजरी टाइम के दूसरे मिनट में गोल करके एक बार फिर अर्जेंटीना को बढ़त दिलाई, लेकिन सिडनी लोपेज ने 13वें मिनट में गोल करके मैच को एक्स्ट्रा टाइम में धकेल दिया। 111वें मिनट में केप वर्डे के डिनये से ऑन गोल हो गया, इसी गोल ने मैच का नतीजा तय किया।
मेसी के गोल से रिकॉर्ड
मेसी 30 वल्र्ड कप मैच खेलने वाले दुनिया के इकलौते फुटबॉलर बने हैं।
मेसी मौजूदा वल्र्ड कप के टॉप गोल स्कोरर हैं। वे अब तक 7 गोल कर चुके हैं।
मेसी 2 वल्र्ड कप एडीशन में 7 गोल करने वाले दुनिया के पहले फुटबॉलर बन गए हैं।
मेसी वल्र्ड कप करियर में 20 गोल कर चुके हैं। वे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं।
मेसी ने लगातार 8वें वल्र्डकप मैच में गोल दागा है। वे लगातार सबसे ज्यादा मैचों में गोल करने वाले खिलाड़ी बने हैं।
bhavtarini.com@gmail.com 
