प्रियंका चोपड़ा ने सासू मां के साथ फोटो शेयर कर किया बर्थडे विश

प्रियंका चोपड़ा ने सासू मां के साथ फोटो शेयर कर किया बर्थडे विश

क्वॉन्टिको गर्ल प्रियंका चोपड़ा भले ही सबसे व्यस्त सिलेब्स में से एक हैं लेकिन वह अपनी फैमिली के साथ रहने के लिए समय निकाल ही लेती हैं। वह इंस्टाग्राम पर भी अकसर पूरे परिवार के साथ तस्वीरें शेयर करती हैं। पिछले साल अमेरिकी सिंगर निक जोनस से शादी करने के बाद अपने ससुराल वालों के साथ भी प्रियंका की खास बॉन्डिंग है। अब उन्होंने अपनी सासू मां के साथ इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है।

प्रियंका ने सोशल मीडिया पर अपनी सास डिनीस जोनस को खास तरीके से विश किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टोरी में निक और डिनीस के साथ अपना फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'हैपी बर्थडे मदर इन लव'

निक जोनस भी अपने इंस्टाग्राम पर प्रियंका और मां के साथ यही फोटो शेयर कर चुके हैं।