नवजोत के रूप में दिखे कपिल, उड़ाया अर्चना का मजाक!

नवजोत के रूप में दिखे कपिल, उड़ाया अर्चना का मजाक!

 

कॉमीडियन कपिल शर्मा न सिर्फ स्टेज पर बल्कि पर्सनल लाइफ में भी मजाकिया स्वभाव के हैं। कपिल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक मजेदार विडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्हें नवजोत सिंह सिद्धू के रूप में देखा जा सकता है।

नीली पगड़ी और नवजोत सिंह सिद्धू की तरह दाढ़ी लगाए कपिल शर्मा अर्चना पूरन सिंह का मजाक उड़ा रहे हैं। वह कहते हैं कि मोहतरमा अर्चना तुम्हारे लिए दो लाइनें कहना चाहता हूं कि मेरा लड़का, मेरा लड़का, मैं उसका बाप। भई मेरी कुर्सी छीन ली तुमने तुमको लगेगा पाप। ठोको।

इस विडियो में वह अर्चना पूरन सिंह का मजाक उड़ा रहे हैं। कपिल का यह विडियो खूब पसंद किया जा रहा है। यह विडियो है भी मजेदार। हालांकि, अर्चना पूरन सिंह का इस पर कोई जवाब नहीं आया है।