धीरज धूपर के पास हैं जश्न मनाने के दो कारण

धीरज धूपर के पास हैं जश्न मनाने के दो कारण

मुंबई
अभिनेता धीरज धूपर अपने पेशेवर और निजी जीवन दोनों को लेकर जश्न मनाने के मूड में हैं। दरअसल, पेशेवर जीवन में जहां उनके सीरियल ‘कुंडली भाग्य’ को शीर्ष स्थान मिला है, वहीं निजी जीवन में जश्न मनाने की वजह विनी (जो अब उनकी पत्नी है) और उनका रिश्ता है, जिसे दस साल पूरे हो गए हैं।

धीरज ने कहा, ‘‘मैं खुद को सबसे खुशकिस्मत महसूस कर रहा हूं। मुझे लगता है कि यह बहुत खुशी की बात है, जिसके लिए मैं हर दिन धन्य महसूस करता हूं। शो अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। मैं हमेशा से एकता कपूर (निर्माता) का शो करना चाहता था। मैं एकता कपूर के शो में रोमांटिक हीरो का किरदार निभाना चाहता था। आज शो बेहद बड़ा बन गया है।’’

वहीं, अभिनेता की पत्नी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर विरज के प्रशंसकों को (प्रशंसको द्वारा उनकी जोड़ी को दिया गया नाम) अपने रिश्ते के 10 साल पूरे होने की जानकारी दी।

अभिनेता ने कहा, ‘‘दस साल पहले मैं अपनी पत्नी से मिला था। व्यक्तिगत तौर पर यह मेरे लिए शानदार उपलब्धि है। उसके आने के बाद जिंदगी और भी बेहतर हो गई। मैं पहले से अधिक समझदार बन गया हूं।’’