ट्रेकिंग के लिए निकली कुमकुम भाग्‍य की पूरी टीम, सृष्टि और शब्‍बीर भी साथ

ट्रेकिंग के लिए निकली कुमकुम भाग्‍य की पूरी टीम, सृष्टि और शब्‍बीर भी साथ

पॉप्युलर टीवी शो 'कुमकुम भाग्य’ की कहानी में पिछले दिनों 20 साल का लीप आया था, जिसके बाद से शो में लगतार हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। कई नए कलाकारों की शो में एंट्री हुई है। पिछले दिनों शो की पूरी स्टार कास्ट अपने काम से ब्रेक लेकर ट्रैकिंग के लिए गए थे। बारिश के मौसम में ट्रेकिंग का मजा लेने के लिए कुमकुम भाग्य में के सभी ऐक्टर्स एक नैशनल पार्क में पहुंचे थे। सभी ऐक्टर्स जमकर मस्ती करते नजर आए। ट्रैकिंग का प्लान शो में प्रज्ञा का रोल निभाने वाली सृति झा ने बनाया था।

कुमकुम भाग्य के लीड स्टार्स शब्बीर अहलूवालिया, सृति झा, चारु मेहरा, शिखा सिंह, मुग्धा चापेकर, रूचि सवर्ण, अश्लेषा सावंत और अपर्णा मिश्रा के साथ शब्बीर की फैमिली भी नजर आ रही है। शब्बीर की पत्नी कांची और उनके दोनों बच्चे ट्रैकिंग के दौरान जमकर मौज-मस्ती करते नजर आ रहे हैं। सभी ऐक्टर्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ट्रैकिंग के दौरान मस्ती की तस्वीरें शेयर की हैं।


ऐक्ट्रेस सृति झा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई तस्वीरें शेयर की हैं। फोटोज शेयर करते हुए सृति अपने को-ऐक्टर्स को अपनी पोस्ट में टैग किया है।

वहीं शो में मीरा का रोल प्ले करने वाली ऐक्ट्रेस अश्लेषा ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई तस्वीरें शेयर करते हुए ट्रैकिंग के दौरान के अपने अनुभव साझा किया है।