कोमोलिका का सच आएगा सामने!
कसौटी जिंदगी के 2 के पिछले एपिसोड में अनुराग प्रेरणा का साथ देता दिखाई देता है। वह कहता है कि प्रेरणा की बेगुनाही वह साबित करके रहेगा। वह विक्रांत से यह याद करने को कहता है कि उन्हें ड्रिंक्स किसने सर्व किए थे।
अपकमिंग एपिसोड के प्रोमो में अनुराग सच जानने के करीब दिखता है। वह और विक्रांत उस वेटर को ढूंढ निकालते हैं जिसने उन्हें ड्रिंक्स सर्व की थी। वह भागने की कोशिश करता है लेकिन दोनों उसे पकड़ लेते हैं और फिर मारपीट शुरू हो जाती है।
वेटर प्रेरणा के सामने आता है और उससे माफी मांगता है। हालांकि अनुराग इससे खुश नहीं दिखता वह जानना चाहता है कि आखिर किसके कहने पर उसने ड्रिंक में नशा मिलाया था।
वहीं कोमोलिका घबराई हुई दिखती है, क्योंकि उसे लगता है कि उसका सच सबके सामने आने वाला है। दूसरी ओर अनुराग वेटर से लगातार जोर के दम पर उससे सच उगलवाने में लगा हुआ दिखता है।
bhavtarini.com@gmail.com 
