करीना के बेटे तैमूर अली खान को किडनैप करना चाहते हैं सिद्धार्थ
नई दिल्ली
सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'जबरिया जोड़ी' जल्द ही रिलीज होने वाली है। फिल्म के ट्रेलर को फैन्स ने काफी पसंद किया है। दोनों इन दिनों फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं और हाल ही में दोनों कपिल शर्मा के शो में पहुंचे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस दौरान दोनों स्टार्स ने कपिल के साथ खूब मस्ती की। कपिल ने इस दौरान दोनों एक्टर से पूछा कि अगर आपको कभी किसी को किडनैप करने का मौका मिला तो आप किसे किडनैप करेंगे तो परिणीति ने कहा कि वो सैफ अली खान को किडनैप करना चाहेंगी। बता दें कि परिणीति कई बार बता चुकी हैं कि वो सैफ की बड़ी फैन हैं। परिणीति ने कहा, मैंने करीना तक को ये कहा है कि मैं सैफ को कितना पसंद करती हूं।
लेकिन कपिल के सवला का जो जवाब सिद्धार्थ ने दिया है वो बहुत ही शॉकिंग और अलग है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सिद्धार्थ ने कहा कि वो तैमूर अली खान को किडनैप करना चाहेंगे।
ये खबर सुनने के बाद तो अब फैन्स में इन दोनों का एपिसोड देखने के लिए और एक्साइटमेंट हो जाएगी।
फिलम 'जबरिया जोड़ी' की बात करें तो ये बिहार राज्य में होने वाले पकड़वा विवाह की कहानी पर आधारित है। इस रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म में एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा एक एजेंट के किरदार में नजर आने वाले हैं जो पैसों के लिए लड़कों का किडनैप कर जबरन विवाह कराता है। फिल्म 2 अगस्त को रिलीज हो रही है।
bhavtarini.com@gmail.com 
