करण सिंह ग्रोवर ने कहा, बिपाशा काफी अनुशासित, उनके साथ कोई डल मोमेंट नहीं होता
ऐक्टर करण सिंह ग्रोवर ने जल्द ही अपनी पत्नी बिपाशा बसु के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। दोनों स्क्रीन पर फिल्म 'आदत' में एकसाथ दिखाई देंगे।
हाल ही में करण ने कहा, 'बिपाशा के साथ काम करना बेस्ट फीलिंग है। वह काफी अनुशासित हैं। मुझे लगता है कि मैं बिलकुल ऑपोजिट हूं। उनके पास काफी एनर्जी है। उनके साथ काम करने या रहने में कभी कोई डल मोमेंट नहीं होता है।'
करण ने आगे कहा, 'बिपाशा के साथ घर पर, काम पर ज्यादा से ज्यादा समय बिताना अच्छा लगता है और यह मैंने उन्हें बता रखा है। वह ग्रेट परफॉर्मर हैं।'
बता दें, करण और बिपाशा आखिरी बार साथ में स्क्रीन पर फिल्म 'अलोन' में नजर आए थे जो कि 2015 में रिलीज हुई थी। बात करें फिल्म 'आदत' की तो यह एक रोमांटिक थ्रिलर है। फिल्म में पूर्व मिस इंडिया नताशा सूरी और पूर्व बिग बॉस प्रतियोगी सोनाली राउत भी दिखेंगी। फिल्म के प्रड्यूसर सिंगर मीका सिंह हैं।
bhavtarini.com@gmail.com 
