आलिया का कटरीना के लिए विश, 'जिंदगी भर बॉडी गोल्स देना'

आलिया का कटरीना के लिए विश, 'जिंदगी भर बॉडी गोल्स देना'

आलिया भट्ट और कटरीना कैफ बॉलिवुड की सबसे सफल ऐक्ट्रेसस में से एक हैं। दोनों की दोस्ती किसी से छिपी नहीं है। 16 जुलाई को कटरीना अपना 36वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर आलिया ने भी सोशल मीडिया पर कटरीना को विश किया। आलिया की कटरीना के लिए एक खास विश है।

आलिया भट्ट और कटरीना कैफ पहले भी कई बार एक-दूसरे के साथ अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर चुकी हैं। कटरीना के बर्थडे पर आलिया ने उनके साथ अपनी तस्वीर शेयर की और उनको विश किया। आलिया ने लिखा, 'हैपी बर्थडे डियरेस्ट कैटी। तुम खूब हंसो और डांस करो और हम सबको पूरी जिंदगी बॉडी गोल्स देती रहो।'


बता दें कि 16 जुलाई को कटरीना कैफ अपना 36वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं और इस खास दिन को वह अपने क्लोज़ फ्रेंड्स और अपनों के साथ मना रही हैं। फिलहाल कैट मैक्सिको में हैं और वहीं अपना बर्थडे मना रही हैं।