अमिताभ बच्चन के नाम पर है वॉटर फॉल, बिग बी भी जानकर हो गए Shocked

अमिताभ बच्चन के नाम पर है वॉटर फॉल, बिग बी भी जानकर हो गए Shocked

मुंबई
मेगास्टार अमिताभ बच्चन को जब यह पता चला कि सिक्किम में उनके नाम पर एक झरने का नाम रखा गया है तो वह दंग रह गए। दरअसल, एक फैन ने एक वॉटरफॉल के सामने अपनी एक तस्वीर पोस्ट की और अमिताभ बच्चन को टैग करते हुए लिखा,'सिक्किम आऊं और इस जगह न आऊं जिसका नाम 'उस आदमी' के नाम पर रखा गया है।'

बिग बी ने रीट्वीट करते हुए इसके जवाब में लिखा, 'यह सच नहीं हो सकता...झरने का नाम।'

ऐसे में बिग बी के कई सारे फैन्स आगे आए और इस जगह के बारे में अपनी जानकारी व अपने अनुभव को साझा किया।

अमिताभ बच्चन फॉल को भीम नाला फॉल या भीमा फॉल के नाम से भी जाना जाता है। ऐसा माना जाता है कि अमिताभ बच्चन के नाम पर इस वॉटरफॉल का नाम इसलिए रखा गया क्योंकि यह बहुत लंबा है।

बिग बी ने ट्विटर पर अपनी फोटो शेयर की है और इसके साथ जो कैप्शन दिया वो वाकई मजेदार है। बिग बी ने लिखा, 'न जाने क्यूँ मन में आया की ये तस्वीर छाप दूँ , तो छाप दी । यदि कोई किसी को आपत्ति हुई हो तो क्षमा प्रार्थी हूँ'।