Zindagi Na Milegi Dobara ने पूरे किए 8 साल, फरहान अख्तर और अभय देओल ने लिखी इमोशनल पोस्ट
नई दिल्ली
फिल्म ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ (Zindagi Na Milegi Dobara) ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में आठ साल पूरे कर लिए हैं। ये फिल्म बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन फिल्मों में शुमार है। ये फिल्म एक ऐसी फिल्म है जिसने हम सभी को कहीं न कहीं लाइफ जीने का तरीका समझाया है। अपनी पसंद की चीजें करने का हकदार बताया है।
जोया अख्तर द्वारा निर्देशित ये फिल्म बॉलीवुड में 8 साल पूरे कर चुकी है। इसी के चलते फरहान अख्तर और अभय देओल ने इसे याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। पोस्ट के साथ इन दोनों ने एक इमोशनल कैप्शन भी लिखा है।
बताते चलें कि फिल्म फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी द्वारा प्रोड्यूस की गई थी। स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें खुद फरहान अख्तर, ऋतिक रोशन और अभय देओल मुख्य भूमिका में थे।
इस दौरान अभय देओल ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का एक सीन शेयर करते हुए लिखा है कि मुझे ये फिल्म बनाए 8 साल हो गए हैं। ये एक वो फिल्म है जिसमें लोग मेरे पास आए और कहा कि मैंने ये फिल्म देखी और मैंने जॉब छोड़ दी। मैंने डिवोर्स ले लिया है। इस फिल्म ने लोगों को इंस्पायर किया है कि वे कैसे अपने सपनों को पूरा कर सकते हैं। कैसे एक्शन ले सकते हैं। किसी अपनाना है और वे खुद जीवन में कहां स्टैंड करते हैं। मैं इससे ज्यादा और कुछ भी नहीं मांग सकता। मेरे लिए इस फिल्म में काम करना गर्व की बात है और जोया अख्तर आपके साथ काम करना मेरा सौभाग्य था।
वहीं फरहान अख्तर लिखते हैं कि बैगवती को आगे बढ़े 8 साल हो चुके हैं। लेकिन मैं समझता हूं कि जीवन है जिसे आगे बढ़ते रहना होता है। आप लोगों ने ये इस फिल्म को मुमकिन बनाया और आप ही हैं जिन्होंने इसे सफलता दिलाई। सभी को ढेर सारा प्यार।
bhavtarini.com@gmail.com 
