Neha Dhupia ने पति अंगद संग की Beach पर मस्ती
नई दिल्ली
नेहा धूपिया का 27 अगस्त को जन्मदिन है जिसे सेलिब्रेट करने के लिए वह अपने पति अंगद बेदी और बेटी मेहर धूपिया संग मालदीव में स्पॉट की गई हैं। दरअसल, नेहा धूपिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से मालदीव बीच की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इसमें वे मालदीव पर अपने पति संग बिकनी पहने वहां के नजारे को एंजॉय करती दिखाई दे रही हैं।
फोटो में आप देख सकते हैं कि नेहा धूपिया ने रेड डॉट्स वाली बिकनी पहनी हुई है। फोटो को सेल्फी के रूप में क्लिक किया गया है जो अंगद बेदी ने किया है। नेहा धूपिया इन फोटोज़ को साझा करते हुए लिखती हैं कि वीकेंड का मजा लेने के साथ बीच का मजा लिया जा रहा है।
नेही धूपिया की इन फोटोज़ को अंगद बेदी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रीशेयर किया है। मालदीव हॉलिडे पर जाते हुए अंगद ने अपने फैंस को बताया था कि वे, नेहा व मेहर (उनकी बेटी) एक साथ कुछ समय बिताने को लेकर काफी उत्साहित हैं। वे कहते हैं कि नेहा का 27 को जन्मदिन है। यह यात्रा खास है, क्योंकि हम अपने हनीमून पर मालदीव गए थे और यह पहली बार है जब हम मेहर के साथ जा रहे हैं।
bhavtarini.com@gmail.com 
