किन्नर से करीब डेढ़ लाख रूपये की डकैती करने वाले 5 अरोपिययों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

किन्नर से करीब डेढ़ लाख रूपये की डकैती करने वाले 5 अरोपिययों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
किन्नर से करीब डेढ़ लाख रूपये की डकैती करने वाले 5 अरोपिययों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

किन्नर से करीब डेढ़ लाख रूपये की डकैती करने वाले 5 अरोपिययों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Syed Imtiyaz Ali

मंडला - प्रेस कांफ्रेंस व आरोपियों के शॉट्स। मंडला पुलिस ने एक किन्नर से की गई करीब डेढ़ लाख रुपए की डकैती के 5 आरोपियों को जबलपुर से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने जो जानकारी दी उसके मुताबिक 31 दिसंबर की रात करीब 8:50 पर सुनीता मौसी और शबनम नामक किन्नर मोटरसाइकिल में बैठकर खैरी जा रही थी, तभी हनुमान घाट के आगे एक सफेद रंग की मोटरसाइकिल ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे वह गिर गई और पर्स छिटककर रोड में गिर गया। उसी समय कार से दो व्यक्ति उतरे और पैसे से भरा बैग लेकर फरार हो गए। इस मामले में शिकायत मिलने के बाद आरोपियों पर 10 हज़ार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। अपनी विवेचना के दौरान पुलिस ने साइबर सेल व आरटीओ की मदद से जो जानकारी एकत्र की उससे इसका खुलासा करने में मदद मिली। इसमें पाया गया कि आरोपी टाटा जेस्ट कार क्रमांक MP 20 TA 1157 से मंडला आए तथा अपनी पहचान छुपाने एवं पुलिस को भ्रमित करने के लिए कार का नंबर काले टेप से बदलकर 4757 कर दिया व काले टैप से MP 20 को छिपा दिया था। घटना स्थल की रेकी की एवं योजना के तहत पीछे से टक्कर मारकर पर्स लूटकर अंजनिया मार्ग से जबलपुर भाग गए तथा बीच मार्ग में ही रुपये बाँट लिए।


इस घटना में एक बात और सामने आई थी कि आरोपियों में से एक व्यक्ति किन्नर समाज के संपर्क में था और संपर्क होने की वजह से वह मंडला आता जाता रहता था। इसी दौरान उसने इनके कार्यों और आने-जाने के बारे में पूरी रैकी की और इसी रैकी के जरिए उसने इस पूरी वारदात को अंजाम देने का प्लान बनाया। बहरहाल पुलिस ने डकैती में इस्तिमाल की गई कार के साथ - साथ जबलपुर से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उसमें इमरान अंसारी, श्याम सुंदर चौहान, दीपक चौधरी, मोहम्मद सलमान और सलमान खान शामिल है। पुलिस अधीक्षक ने इस खुलासे को अंजाम देने और आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की भी घोषणा की है। इस कार्यवाही में एसडीओपी मंडला पीयूष मिश्रा, निरीक्षक शफीक खान, निरीक्षक (रेडियो) कृष्ण गोपाल जगाती, उनि. संजीव उइके, उनि. सुरजीत सिंह परमार, सउनि भूमेश्वर बामनकर, सहा. उप निरी.( रे.) संतोष कुमरे, आरक्षक  मृदुल,  प्रियांश,रमेश,यमुना,राजकुमार मानसिंह दिनेश,मधुर,दुर्गेश,धीरू, सुरेश की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक मंडला रजत सकलेचा द्वारा उक्त मामले में अधिकारी कर्मचारी को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।